उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

यूपी में ​शिक्षक व कर्मचारियों ने 76.14 करोड़ का किया ‘दान’

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण और उससे लोगों को हो रहे नुकसान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को मदद का हाथ बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारी ने इस महामारी की रोकथाम व इसके दुष्प्रभाव से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 76 करोड़ 14 लाख 55 हजार, 537 रुपये की धनराशि का ‘दान’ किया है। आज बेसिक शिक्षा मंत्री डा. द्विवेदी ने इस धनराशि का प्रतीकात्मक चेक मुख्यमंत्री को उनके आवास पर भेंट किया।

बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने बताया कि उक्त धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में कोषागार के माध्यम से हस्तांतरित के लिए जिला बेसि​क शिक्षा अधिकारियों को शासन की ओर से निर्देशित कर दिया गया है।

बताया कि कोविड-19 विश्व महामारी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के नाते इससे जीतने के लिए चुनौतियां भी बड़ी हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग का प्रत्येक अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारी इस महामारी की रोकथाम व इसके दुष्प्रभाव से बचाव के लिए जी-जान से क्षेत्र में दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

प्रदेश की स्थिति यथाशीघ्र सामान्य बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कटिबद्ध व अनवरत सेवारत है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग का प्रत्येक सदस्य इस देश का नागरिक होने के नाते इस कार्य में सरकार को सहयोग दने के अपने उत्तरदायित्व से भली-भांति भिज्ञ है।

कहा कि राज्य एवं सम्पूर्ण देश में जनजीवन सामान्य बनाने में अपना सहयोग देने के लिए बेसि​क शिक्षा विभाग के प्रत्येक सदस्य ने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का निर्णय किया है, जिसका यह परिणाम है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व में प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक महीने का वेतन और विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने का मदद किया है।

Related Articles

Back to top button