अन्तर्राष्ट्रीय

पैगंबर का नाम लेकर फ्रांस में फिर से ‘आतंकी’ हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, हमलावर को गोली मारी

फ्रांस: फ्रांस के चर्चित तटीय शहर कांस में एक संदिग्‍ध आतंकी हमला हुआ है। हमलावर ने पैगंबर का नाम लेकर कई धार्मिक लगाए और पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर के चाकूबाजी में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए संदिग्‍ध आतंकी को गोली मारकर उसे घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि शहर में पुलिस के कार्यालय के सामने हमलावर ने सुबह के समय पैगंबर के नाम पर पुलिसकर्मियों धमकी दी। हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि वह अल्‍जीरिया का रहने वाला है और उसकी उम्र 37 साल है। उसका कोई पुलिस रेकॉर्ड भी नहीं है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमलावर कब अल्‍जीरिया से फ्रांस आया था। इस ताजा हमले ने कांस के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में मतदाताओं के बीच हिंसात्‍मक अपराध और आतंकवाद मुख्‍य मुद्दा हो सकता है।

घटना को संभावित आतंकी हमले की तरह से देख रही पुलिस
फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्‍ड ने बताया कि वह सुबह ही घटनास्‍थल पर जा रहे हैं और नैशनल पुलिस और कांस शहर को अपना पूरा समर्थन देते हैं। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी के दौरान पुलिसकर्मियों की जैकेट ने उनकी जान बचा ली। पहले हमले के समय एक पुलिसकर्मी अपनी कार में बैठा हुआ था, तभी हमलावर ने दरवाजा खोलकर उसे चाकू मार दिया। इस दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली। इस हमलावर को एक अन्‍य पुलिसकर्मी ने गोली मार दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। सूत्रों ने बताया कि कांस की पुलिस इस घटना को एक संभावित आतंकी हमले की तरह से देख रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को एक पुलिसकर्मी की चाकू से किए गए हमले में मौत हो गई थी। यह हमलावर ट्यूनिशियाई मूल का नागरिक था। पुलिस ने उसे बाद में गोली मार दिया था।

Related Articles

Back to top button