पंजाब

सरकार ने हटाई 424 लोगों की सिक्योरटी, इनमें रिटायर्ड अफसर, धर्मगुरु और नेता शामिल

जालंधर : पंजाब सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया। राज्य में 424 लोगों की सिक्योरटी तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है। इस बारे में संबंधित पुलिस कर्मियों को आज जालंधर कैंट में विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस, जेआरसी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया कि, 424 लोगों का सिक्योरटी कवर वापस लिया जा रहा है।

बता दें कि, इन 424 लोगों में राज्य के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक नेता शामिल हैं। अब तक दर्जनों सिख धर्मगुरुओं को सरकार की ओर से सुरक्षा दी जा रही है। जो खुफिया एजेंसियों एवं अन्य संबंधित शाखाओं से​मिले इनपुट के आधार पर प्रदान की जाती है।

Related Articles

Back to top button