Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

खेल-खेल में छुड़वाए बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत

छोटे बच्चों की हर हरकत आपके चेहरे पर स्माइल ही लेकर आती है। लेकिन जहां उनकी शरारतें आपके लिए एक खुशी का अवसर होती है, वहीं कभी-कभी वह खुद उनके लिए हानिकारक होती है और इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप उनकी इन आदतों को समय रहते ही बदल दें। ऐसी ही एक आदत होती है अंगूठा चूसने की। अगर आपका बच्चा भी अंगूठा चूसता है तो आप इन तरीकों से उसका अंगूठे चूसने की आदत छुड़वा सकते हैं-

अमूमन लोग सोचते हैं कि बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत छुड़वाने के लिए उनके अंगूठे पर कड़वी चीजों का इस्तेमाल करें। लेकिन वास्तव में ऐसा करना बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। आपको एक बात समझनी होगी कि आप बच्चे की इस आदत को एकदम से नहीं छुड़वा सकते, इसलिए धीरे-धीरे ये आदत छुड़वाएं। बच्चों के सो जाने के बाद उनके मुंह से धीरे से अंगूठा निकाल दें।

बच्चों से बात करने के लिए उन्हें उनके तरीके से समझाएं। इसके लिए आप खिलौने और कार्टून आदि का प्रयोग करके उन्हें समझाएं कि अंगूठा चूसने की आदत बुरी होती है।

Related Articles

Back to top button