अद्धयात्म

27 जुलाई से बदलेगी शनि की चाल, मीन राशि में वक्री होते ही इन 4 राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के द्वार, जानें असर और उपाय

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला और न्याय का देवता माना जाता है। उनकी चाल में होने वाला हर बदलाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी प्रभाव डालता है। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में सीधी चाल से गोचर कर रहे हैं, लेकिन 27 जुलाई 2026 से उनकी चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। यह स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक शनि की वक्री चाल का प्रभाव सभी राशियों पर समान नहीं रहेगा। इस अवधि में कुछ राशियों के लिए उन्नति, आर्थिक मजबूती और नए अवसर मिलने की संभावना जताई गई है।

मेष राशि वालों को मिल सकती है बड़ी राहत

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं। नौकरी और कारोबार में स्थिति मजबूत हो सकती है। अटका हुआ धन मिलने या अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

सिंह राशि के लिए बढ़ेंगे सुख-सुविधा के योग

सिंह राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री चाल भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रही है। घर, जमीन, संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो उसमें भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि को मिल सकता है आर्थिक लाभ

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक दृष्टि से लाभदायक मानी जा रही है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदे मिलने और मुनाफे में बढ़ोतरी होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि वालों की दूर हो सकती हैं परेशानियां

धनु राशि के लोगों को मानसिक तनाव और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल बनने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और इस दौरान कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना जताई गई है।

शनि के वक्री काल में करें ये आसान उपाय

शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल अवश्य डालें।

शनिवार के दिन नियमित रूप से हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की आराधना करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

गरीब, जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग के लोगों का सम्मान करें। अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, काले वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है।

Related Articles

Back to top button