छत्तीसगढ़

आदित्य भगत की नेक पहल से लौटी बुजुर्ग महिला के चेहरे की मुस्कान

सीतापुर: एनएसयूआई सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत बीते कुछ दिनों से सरगुजा प्रवास पर हैं। भगत सरगुजा का सघन दौरा कर जनता से रूबरू हो रहे हैं व उनकी समस्याएं सुन उनका निराकरण करने की पहल कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भगत ग्राम जामडीह (विकास खंड लुण्ड्रा) में जन चौपाल के माध्यम से जनप्रतिनिधि व कार्यकतार्ओं की बैठक ले रहे थे। तभी एक 65 वषीर्या दुहनी देवी ने मायूसी के साथ अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि राशन में नॉमिनी अपडेट नहीं हो पाने के कारण राशन प्राप्त करने और पीडीएस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

श्री भगत ने महिला को दर्द को समझते हुए एक पुत्र की तरह उन्हें हौसला दिया? और उसकी समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने महिला की परेशानी का 24 घंटे के भीतर ही निराकरण कर दिया। भगत की सक्रिय पहल से महिला को राशन प्राप्त हुआ और कार्ड से संबंधित परेशानी से निजात मिली।

श्री भगत ने जन चौपाल के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राशन वितरण मामले में अव्वल है। हर घर में राशन मिले, कोई भी परिवार राशन से वंचित ना रहे यही हमारी सरकार की पहल है। जब मैंने दुहनी जी को रोते हुए देखा और उनकी आँखों में आंसू देखे तो मुझसे रहा नहीं गया। मैंने अधिकारियों से तत्काल चर्चा की और दुहनी देवी जी की समस्या का समाधान निकाला गया। जनता की समस्या का निराकरण करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button