National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

तीसरी लहर की आहट? बंगाल सहित देश के इन 3 राज्यों के मामलों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। बंगाल सहित 3 राज्यों में इसका सबसे अधिक असर देखेने को मिल रहा है। इसका कारण हाल ही में संपन्न हुए दुर्गा पूजा और दशहरा समारोह हो सकता है। पश्चिम बंगाल में शनिवार को वायरस के 974 नए मामले दर्ज किए गए, जो इस साल 10 जुलाई के बाद से तीन महीनों में राज्य में सबसे अधिक एक दिन की गिनती है। बीते चार दिनों में बंगाल में दैनिक मामलों की संख्या 800 से अधिक हो गई है। इस सप्ताह मामलों में वृद्धि देखने वाले अन्य दो राज्य असम और हिमाचल प्रदेश हैं।

भारत मो शनिवार को 15,918 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें मणिपुर और झारखंड के आंकड़े देर रात तक उपलब्ध नहीं थे। पश्चिम बंगाल में, इस सप्ताह संक्रमण में स्पष्ट वृद्धि हुई है। पिछले सात दिनों में, राज्य ने 5,560 नए मामलों का पता चला है। जो पिछले सात दिनों (4,329) की तुलना में 28.4% अधिक है। इसका प्रमुख कारण दुर्गा पूजा उत्सव हो सकता है। हालांकि, पिछले सात दिनों की संख्या की तुलना तीन सप्ताह पहले (5,038) की संख्या के साथ करने पर भी मामलों में 10.4% की वृद्धि देखी जा सकती है। इस बीच, असम में पिछले सात दिनों में ताजा मामलों में 50.4% की वृद्धि देखी गई है। पिछले सात दिनों में 1,454 की तुलना में इस अवधि के दौरान राज्य में 2,187 नए संक्रमण दर्ज किए गए।

हिमाचल प्रदेश में सात दिनों की गिनती में 38.4% की वृद्धि देखी गई है। राज्य ने पिछले सात दिनों में 914 के मुकाबले पिछले सात दिनों में 1,265 मामले दर्ज किए। शनिवार को हिमाचल प्रदेश में 257 नए मामले सामने आए, जो 21 सितंबर को 345 मामले सामने आने के बाद से एक महीने में सबसे अधिक है। शनिवार को केरल ने 8,909 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

केरल के अलावा महाराष्ट्र में 1,701 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,140 मामले सामने आए हैं। शनिवार को वायरस से 159 मौतें हुईं, जो पिछले दो दिनों में 202 और 231 से कम हैं। केरल में शुक्रवार को 99 से नीचे 65 मौतें दर्ज की गईं, जबकि महाराष्ट्र में 33, तमिलनाडु में 17 और बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई।

Related Articles

Back to top button