उत्तर प्रदेशलखनऊ

संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी मनगढ़ंत सामूहिक बलात्कार की कहानी

गाजियाबाद । संपत्ति हड़पने के प्रयास में कथित रूप से मनगढ़ंत सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके साथ पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए गिरफ्तार किया है। दिल्ली की महिला ने दावा किया था कि दो दिनों तक पांच लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया।

गाजियाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलास करते हुए बताया है की महिला को हमारी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उसे बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके साथी आजाद, अफजल और गौरव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला आजाद, अफजल और गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और वास्तविक दस्तावेजों का धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बीते बुधवार को कहा था कि 36 वर्षीय महिला जूट के थैले में लिपटी मिली थी, उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाली गई थी। इस मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने कई टीम बनाकर जांच की थी। जिसमें पता चला की ये महिला संपत्ति विवाद के मामले को लेकर झूठ बोल रही है और उसने इस तरीके का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button