मनोरंजन

TV में भाई-बहन का रोल करते-करते इन सेलेब्स को हुआ एक दूसरे से प्यार…

नई दिल्ली: कई टीवी के ऐसे पॉपुलर कपल्ज हैं जिन्होंने सीरियल में तो भाई-बहन का किरदार निभाया, लेकिन रियल लाइफ में वे एक दूसरे को दिल दे बैठे। तो चलिए बताते हैं आपको उन्हीं टीवी कपल्ज के बारे में।

रोहन मेहरा और कांची सिंह

रोहन मेहरा और कांची सिंह (ये रिश्ता कहलाता है) पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के ऑनस्क्रीन भाई-बहन नक्ष (रोहन मेहरा) और गायत्री (कांची सिंह) भी अपने रियल लाइफ लव की वजह से परेशानी में घिर चुके हैं। दरअसल, शो के दौरान इनकी डेटिंग को लेकर प्रोड्यूसर्स ने साफ कर दिया था कि उनके रिश्ते का असर सीरियल की इमेज पर पड़ेगा। फिर कुछ समय बाद ही कांची ने यह शो छोड़ दिया था।

अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा

दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी रूही यानि की अदिति भाटिया और उनके रील भाई आदि के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थी। खबरों की माने तो ये दोनों चोरी-छुपे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन कुछ समय बाद फिर ये खबरें आने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

रिंकू और किरण

एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो ‘कहानी घर घर की’ में रिंकू और किरण ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। सेट पर ही ये ऑन-स्क्रीन भाई बहन करीब आए और मार्च 2001 में इन्होंने शादी कर ली। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

अमन वर्मा और वंदना लालवानी

अमन वर्मा और वंदना लालवानी की मुलाकात सीरियल शपथ के सेट पर हुई थी। इसी शो में दोनों भाई-बहन का किरदार निभाया था। एक-दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। यह कपल बिग बॉस में भी दिख चुका है

Related Articles

Back to top button