जीवनशैलीस्वास्थ्य

आपकी स्मूदी का स्वाद कही ये गलतियां तो नहीं बिगाड़ती

बहुत से लोगों को फलों की मदद से बनाई गई स्मूदी का सेवन करना काफी अच्छा लगता है। वैसे यह न सिर्फ टेस्टी होती हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी उतनी ही लाभकारी होती है। वैसे इसे बनाते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, अन्यथा आपको स्मूदी का वह टेस्ट और फायदे प्राप्त नहीं होते। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

स्मूदी बनाते समय कच्चे फलों का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा करने से आपकी स्मूदी का स्वाद बिगड़ सकता है। कुछ लोग स्मूदी का टेस्ट बढ़ाने के लिए अतिरिक्त शुगर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन स्मूदी के वास्तविक लाभ उठाने के लिए आप अतिरिक्त शुगर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से इसकी न्यूटिशन वैल्यू काम हो जाती है।

बहुत ज्यादा बर्फ का इस्तेमाल करना भी स्मूदी में सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से आपकी स्मूदी जरुरत से ज्यादा तरल हो जाती है। स्मूदी में तरबूज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप तरबूज की स्मूदी बनाते हैं तो यह काफी तरल हो जाती है और आपको वह टेक्सचर नहीं मिलता जो वास्तव में मिलना चाहिए। अगर आप तरबूज का सेवन करना ही चाहते हैं तो तरबूज की स्मूदी पीने की बजाय इसका जूस पिएं।

Related Articles

Back to top button