जीवनशैलीस्वास्थ्य

सुन्दर बनने के लिए कही आप भी तो नहीं करातीं जरूरत से ज्यादा फेशियल, हो जाइए सावधान

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए ज्यादातर फेशियल करवाते हैं।चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए पार्लर का सहारा लेते है| इस भागती लाइफ में और सुन्दर दिखने की होड़ में हर कोई खूबसूरत दिखने की हर मुमकिन कोशिस करता है इसके लिए महगें से महगें प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते है| चाहे वो पुरुष हो या महिला दोनों ही त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए फेशियल करवाते हैं।और फेशियल कराते ही चेहरे का ग्‍लो बढ़ जाता है| पर क्या आपको पता है |इससे उनकी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है|

और क्या आप पता हैं कि जल्दी-जल्दी फेशियल कराने से आपकी स्किन खराब भी हो सकती है इसके कितने साइड इफेक्ट होते है|इसके अलावा जरुरत से ज्यादा फेशियल करवाने से भी त्वचा का निखार बढ़ने के बजाय कम होने लगता है।आपको बता दे कई बार फेशियल करवाने के लिए लोग ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं जो उन पर सूट नहीं करता।

जिसकी वजह से चहरे पर इन क्रीम की वजह से खुजली भी हो सकती है|बड़े बड़े दाग-धब्बे हो जाते है| यह केमिकल प्रोडक्ट चेहरे के लिए बहुत हानिकारक होते हैं| आइए जानते हैं कि फेशियल के क्या-क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

  1. फेशियल करने के दौरान चेहरे पर बहुत स्क्रब और मसाज किया जाता है|अगर चेहरे पर गलत दिशा में मसाज किया गया हो तो चेहरे की त्वचा लाल भी पड़ सकती है और इससे कई तरह के स्किन इनफेक्शन भी हो सकते हैं|और दाग भी पड़ सकते है|
  2. ज्यादा फेशियल करवाने से त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है जिस वजह से यह समस्या होती है। फेशियल करवाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है।
  3. फेशियल के बाद चेहरे के ओपेनपोर्स खुल जाते हैं| और तैलीय त्वचा पर फेशियल के बाद मुहांसे होना आम बात है|
  4. फेशियल के लिए प्रयोग की जाने वाली क्रीम में बहुत अधिक मात्रा में कैमिकल्स मिले होते हैं जिनसे त्वचा रूखी हो जाती है। इससे चेहरे पर खुजली होने लगती है।
  5. अगर आप पहली बार फेशियल करवा रहे हैं तो बहुत स्ट्रॉन्ग कैमिकल वाली क्रीम का प्रयोग ना करें। इससे आपके चेहरा लाल हो सकता है और सूज भी सकता है।
  6. फेशियल के दौरान चेहरे पर तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं, इससे स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी फेशियल कराती हैं चेहरे का ग्लो चला जाता है|
  7. कुछ लोग दाग और मुहांसों से छुटारा पाना के लिए फेशियल करवाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि फेशियल करवाने से वह ठीक हो जाएंगे, इसका उल्टा असर भी हो सकता है।इसलिए फेशियल करवाने से पहले अच्छे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करे|
  8. कुछ लोगों को ये नहीं पता होता है कि उनकी स्किन किस टाइप की है और वह किसी भी क्रीम से फेशियल करवा लेते हैं। इस वजह से उन्हें चेहरे पर जलन, खुजली आदि की समस्या होने लगती है।
  9. फेशियल करवाने के लिए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें और इसके बाद धूप में निकलने से बचें|
  10. अगर आपकी उम्र कम है तो उम्र से पहले फेशियल करवाते हैं| तो आपके चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button