छत्तीसगढ़राज्य

शहर के अंदर यातायात पुलिस लगा रही गति सीमा चेतावनी का बोर्ड

जगदलपुर : शहर के अंदर सड़कों पर अब वाहन चलाते समय यातायात पुलिस की तय गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही हो सकती है। यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों की गति का पैमाना तय कर दिया है। तय गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाये जाने पर यातायात पुलिस चालान थमा देगी।

यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा के लिये ब्लैक स्पॉट पर गति सीमा की चेतावनी सूचक बोर्ड लगाकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान कर रही है। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, अव्यवस्थित पार्किंग, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और यातायात संबंधी जानकारियां देकर जागरूकता फैलाने का कार्य भी यातायात पुलिस कर रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा शहर के अंदर गति सीमा 20 किमी से अधिक तेज वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि निरंतर बढ़़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं, जिसका प्रमुख कारण बेतरतीब खड़ी वाहनें, वाहनों की तेज रफ्तार और शराब पीकर नियमों का उल्लंघन करते हुए मनमानी वाहनों को चलाना है। जिसे ध्यान में रखते हुए शहर के अंदर गति सीमा 20 किमी तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button