अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गोकश गोली लगने से घायल

बंद मकान में गोकशों ने काट दी एक गाय,जंगल में घूमकर करते थे गोकशी।

Meerut News: थाना लोहियानगर पुलिस गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार किए गए हैं। गोकशों से एक बाइक अवैध असलाह व गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। लोहियानगर पुलिस थाना ने ग्राम नरहाडा मुखिया चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड में अखलाक निवासी म0न0 34 पुरानी तहसील तोपची वाडा थाना कोतवाली, आसिफ निवासी गली न0 14 शौकीन का मकान चमडा पैठ जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर और हामिद निवासी म0न0 10 छत्ता गुदडी बाजार थाना कोतवाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकश अखलाख के बाये पैर में तथा आसिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है। गोकशों के सम्बन्ध में थाना में मुकदमा पंजीकृत था।
एक कमरे में अखलाक व उसके कुछ अन्य साथी गोकशी कर रहे है
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अय्यूब चक्की वाली गली अखलाक की डेरी के अन्दर चमडा पैठ के एक कमरे में अखलाक व उसके कुछ अन्य साथी गोकशी कर रहे है। गोकशी की सूचना पर सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह फोर्स के साथ अखलाक डेरी के अन्दर पहुंचे। जहां पर गोवंश के अवशेष पाये गये। मौके से गोकशी के आरोपी फरार हो गए।
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अखलाक व आसिफ के पैरों मे गोली लगी
देर रात नरहाडा मुखिया चौक पर चेकिंग के दौरान अखलाक, आसिफ और हामिद ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अखलाक व आसिफ के पैरों मे गोली लगी और वो घायल हो गए। पूछताछ करने पर गोकशों ने बताया कि उनका एक साथी शाहरुख निवासी गली न0 14 चमडा पैठ थाना लोहियानगर जंगलों घूमकर गोवंशों को पकड़कर मौका देखकर काटकर उनका मांस बेचकर रूपये कमाते हैं। अय्यूब चक्की वाली गली अखलाक की डेरी के अन्दर एक कमरे में एक गाय काट दी थी। तभी वहां पुलिस आ गयी हम लोग भाग गये थे। हम सभी लोग ग्राम नरहाडा के जंगल में घूम रहे गौवंशों का वध करने के लिये आये थे। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीनों पकड़े गए। जबकि चौथा गोकश शाहरुख निवासी गली न0 14 चमडा पैठ थाना लोहियानगर फरार है।

Related Articles

Back to top button