Entertainment News -मनोरंजन

भूटान में पत्नी को अकेला छोड़कर चले गए थे विराट, अनुष्का ने बात करना कर दिया था बंद

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह दोनों बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक हैं। वहीं लॉकडान के बीच इन दिनों विराट कोहली अपनी जिंदगी के बारे में और अनुष्का से जुड़े किस्सों को सुनाने की वजह से चर्चा में हैं। एक बार फिर से विराट ने अनुष्का को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया है। साथ ही ये भी बताया अनुष्का ने उनसे बात करनी बंद कर दी थी।  

दरअसल हाल ही में विराट कोहली ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इस दौरान उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा से जुड़े कई किस्सों को बताया। विराट ने सुनील छेत्री को अपने भूटान ट्रिप से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि इसके बाद अनुष्का ने उनसे बात नहीं की थी। लाइव चैट में सुनील छेत्री ने विराट से पूछा कि भूटान में ऐसा क्या हुआ था जो आप अपनी पत्नी को छोड़कर भाग निकले थे ?

सुनील छेत्री के इस सवाल के जवाब में विराट में बताया कि, ‘हम भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। हम दोनों साथ में बाइक चला रहे थे। उस समय वहां भारतीय टूरिस्ट बहुत आए हुए थे। तभी बीच में कुछ लोगों की भीड़ नजर आई, उसमें से किसी ने कहा कि यह तो विराट जैसा लग रहा है, फिर मुझे पता नहीं क्या सनक सवार हुई कि मैंने तेजी से अपनी बाइक दौड़ा दी और बहुत आगे निकल गया’। 

इसके बाद विराट ने आगे कहा, ‘जब मैं बाद में अनुष्का के पास पहुंचा तो वह मेरी तरफ देख ही नहीं रही थीं। मुझसे ठीक से बात तक नहीं कर रही थीं’। विराट कोहली का या वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील छेत्री और विराट कोहली के लाइव चैट वीडियो को Anushka Sharma FC नाम के यूजर ने ट्विटर पर साझा किया है। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन हैं। साथ ही यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस को ये भी बताते रहते हैं कि वह घर में रहकर कैसे अपना समय बिता रहे हैं। बीते दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया था इस वीडियो में यह दोनों क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button