टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

सर्दियों के लिए करना होगा अभी इंतजार, गर्म रहेगा नवंबर का महीना- मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन का असर इस बार नवंबर में भी दिखाई देगा। आईएमडी ने इस बात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके पीछे वजह, मजबूत होते अलनीनो को बताया गया है। हालांकि उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रहेगा। इसके अलावा देश में सामान्य से ज्यादा बारिश का भी अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल, मृत्युंजय मोहपात्रा के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर अल नीनो की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं, हिंद महासागर पर सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुवीय (आईओडी) स्थितियां बनी हुई हैं। आईएमडी ने कहा कि नवीनतम वैश्विक पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मौसम के दौरान अल नीनो की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके चलते आने वाले महीनों के दौरान सकारात्मक आईओडी की स्थिति कमजोर होने की संभावना है।

हालांकि, महापात्रा ने कहा कि मॉडल्स से पता चलता है कि अल नीनो की स्थिति अगले मानसून सीजन में जारी रहने की संभावना नहीं है। अल नीनो की स्थिति-दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में पानी का गर्म होना-भारत में कमजोर मानसूनी हवाओं और शुष्क परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है। हिंद महासागर द्विध्रुवीय को अफ्रीका के पास हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्सों और इंडोनेशिया के पास महासागर के पूर्वी हिस्सों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर के रूप में परिभाषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button