टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में आज फिर होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

नई दिल्ली : मानसून धीरे-धीरे वापस लौट रहा है। मौसम विभाग के माने तो इस हफ्ते मानसून लौट जाएगा, लेकिन जाते जाते भी मानसून अपना कहर बरपाना कम नहीं कर रहा है। कुछ राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल के इडुक्की जिले में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पठनमथीट्टा, कोट्टायम, पलक्कड और मलप्पुरम जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 से दिनों तक महाराष्ट्र और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून वापस हो गया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पूरे राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ और हिस्सों से विदा ले सकता है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक तट के पास बना हुआ है।

आने वाले कुछ घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ, लक्षद्वीप, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button