टॉप न्यूज़

WHAT ! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हुई बागी

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री  श्रद्धा कपूर बागी-3 में काम करती नजर आ सकती है। वर्ष 2016 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित सुपरहिट फिल्म बागी में टाइगर श्राफ के अपोजिट श्रद्धा कपूर ने काम किया था। वर्ष 2018 में बागी के सीक्वल में टाइगर श्राफ के अपोजिट दिशा पटानी ने काम किया। अब फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी तैयार है।

तीसरे पार्ट में दिशा पाटनी को श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। बागी के तीसरे पार्ट में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर फिर वापसी कर रही हैं।बागी- 3 के प्रोजेक्ट में काम मिलने पर श्रद्धा कपूर का कहना है कि फैमिली में वापसी से बहुत खुश हूं। ये साजिद सर के साथ मेरी तीसरी फिल्म है। टाइगर के साथ दूसरी और अहमद सर के साथ पहली। मैंने फिल्म की स्क्र‍िप्ट पढ़ी, कहानी बहुत शानदार है।

Related Articles

Back to top button