टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

अयोध्या दर्शन का पूछने पर भडके राउत, कहा- BJP ने किया रामलला को किडनैप, बाद में जाएंगे मंदिर

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने BJP पर फिर बड़ा हमला बोला है। दरअसल अब उन्होंने कहा कि, पूरे देश में विपक्ष के नेताओं से पुछ जा रहा है कि क्या आपको न्योता आया, क्या आपको न्योता आया…ये सब क्या है?

उन्होंने आगे कहा कि, अरे वहां BJP की सत्ता है। मुझे लगता है की प्रभू श्री राम को एक तरह से उन लोगों ने किडनैप कर लिया गया है। ऐसे में हम क्या बीजेपी के न्योते का इंतजार में बैठे हैं। जब BJP का खुद का महिमामंडन कार्यक्रम खत्म हो जाएगा उसके बाद हम अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। इतना ही नहीं राउत ने तंज कसते हुए कहा कि, BJP कौन होती है रामलला का निमंत्रण देने वाली? BJP के इस राजनीतिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम अयोध्या पहुंचेंगे। राउत ने कहा कि ये देश का कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है। न ही ये कोई राम लल्ला के लिए प्रोग्राम नहीं है। राउत के अनुसार BJP का न तो राम से नाता है और न ही उनके विचार से ही कोई नाता है।

इसके साथ ही अयोध्या स्टेशन का नाम बदलने को लेकर राउत ने कहा कि अच्छी बात है स्टेशन का नाम बदला है। इसका विरोध नहीं करना चाहिए लेकिन आप इसका विकास तो करें। जानकारी दें कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। वहीँ इस प्रतिष्ठा समारोह के बाद आगामी 24 जनवरी से उत्तर भारत की परंपरा के अनुसार 48 दिनों तक मंडल पूजा भी होगी। वहीं, आगामी 23 जनवरी से आम जनता भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button