टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

चुनाव का ऐलान होते ही केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार किया गया?- AAP का केंद्र पर निशाना

नेशनल डेस्क: AAP दिल्ली की मंत्री आतिशी आज सुबह एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आप ने कहा कि चुनाव का ऐलान होते ही केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार किया? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी पर आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज नेकहा, “…मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को केजरीवाल जी के प्रति दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं।” केजरीवाल के साथ जो किया जा रहा है वह अन्याय है। यह एक राजनीतिक पार्टी को खत्म करने का प्रयास है। हमारे कानूनी विशेषज्ञ अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है, आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है… क्या आदर्श आचार संहिता लागू है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है?”

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बीती रात 21 मार्च (गुरुवार) कोसीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी को लेकर प्रोटेक्शन देने से इनकार कर दिया था। करीब 2 घंटे केजरीवाल से पूछताछ की, इसके बाद रात 9 बजे ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी ट्विट कर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा, “आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने ट्वीट किया, ”अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं और हम चट्टान की तरह अपने नेता के साथ खड़े हैं।”

वकील अश्विनी कुमार दुबे ने कहा, “संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके अनुसार मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए; उस राज्य की सरकार को सुचारू रूप से चलाने के लिए इस्तीफा देना पड़ता है। प्रतिरक्षा केवल भारत के राज्यपाल और राष्ट्रपति को उपलब्ध है; उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता. लेकिन यहां अगर मुख्यमंत्री पर कोई आरोप लगता है तो एजेंसी कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।” बता दें कि दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया 13 महीने से और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से तिहाड़ जेल में हैं।

इससे पहले आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बाद भी सीएम बने रहेंगे. गिरफ्तारी को “राजनीतिक साजिश” बताते हुए आतिशी ने कहा, “दो साल में वे एक रुपया भी बरामद नहीं कर पाए हैं, जबकि इस मामले में 500 से अधिक अधिकारी शामिल थे.” इस बीच तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि जेल से सरकार चलाने का कोई प्रावधान नहीं है. अगर केजरीवाल को तिहाड़ जेल में रखा जाता है, तो जेल मैनुअल के हिसाब से ही सब होगा।

Related Articles

Back to top button