मध्य प्रदेशराज्य

महिलाओं ने संभाली मुख्यमंत्री चौहान की सुरक्षा

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा का दायित्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने संभाला। एसीपी कोतवाली सुबिट्टू शर्मा मुख्यमंत्री चौहान के कारकेड की प्रभारी थीं। रक्षित निरीक्षक श्रीमती इरशाद अली ने मुख्यमंत्री चौहान का वाहन चलाया। सायबर सैल की इंस्पेक्टर सुरेनू मुराब ने पायलट गाड़ी की कमान संभाली। मिसरोद थाने की सब इंस्पेक्टर सुअर्चना तिवारी ने आज वीआईपी शैडो की जिम्मेदारी संभाली।

कारकेड में वार्नर का दायित्व हनुमानगंज थाने की उप निरीक्षक सुकंचन राजपूत तथा हबीबगंज थाने की उप निरीक्षक सुसुनीता भलराय पर था और पायलेट का दायित्व थाना बजरिया की उप निरीक्षक सुभावना शर्मा के पास। थाना कमला नगर की उप निरीक्षक सुआकांक्षा शर्मा, एसटीएफ की निरीक्षक सुकंचन राजपूत, चूना भट्टी थाने की उप निरीक्षक सुगौसिया सिद्दीकी, हबीबगंज थाने की उप निरीक्षक सुरिद्धी शर्मा, शाहपुरा थाने की उप निरीक्षक सुसंध्या शुक्ला, अशोका गार्डन थाने की उप निरीक्षक सुयोगिता जैन, शहजहानाबाद थाने की उप निरीक्षक सुकल्पना गुर्जर भी मुख्यमंत्री चौहान की सुरक्षा में तैनात रहीं। इसके साथ ही उप निरीक्षक सुमंजू, उप निरीक्षक सुमोनिका अबरियो, उप निरीक्षक सुकोमल गुप्ता, उप निरीक्षक मेघा गोहिया, उप निरीक्षक सुमेघा उदेनिया ने भी महत्पूर्ण दायित्व निभाए।

उल्लेखनीय है कि कारकेड प्रभारी एसीपी कोतवाली सुबिट्टू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 25 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 15 अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री चौहान का वाहन चलाने वाली श्रीमती इरशाद अली ने भोपाल के ट्रेफ्रिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुरेनू मुराब यू.एन. पीस कीपिंग मिशन तथा सीबीआई में रह चुकी हैं और फर्स्ट शैडो का दायित्व निभाने वाली सुअर्चना तिवारी मिसरोद थाने में ऊर्जा महिला डैस्क की प्रभारी हैं।

Related Articles

Back to top button