मनोरंजन

WOW ! सिंबा ने वीकेंड में 75 करोड़ की कमाई की

मुंबई.बॉलीवुड के माचो हीरो रणवीर सिंह और नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान की जोड़ी वाली फिल्म सिंबा ने वीकेंड के दौरान 75 करोड़ की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान ने मुख्य भूमिकाएं निभायी है। सिंबा ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने करीब 23.33 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 31 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 75 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। सिंबा में पुलिस ऑफिसर बने रणवीर का अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है, तो वहीं सारा के अभिनय की तारीफ हो रही है। भारत के अलावा सिंबा विदेश में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है सिंबा जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी।

Related Articles

Back to top button