उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

पश्चिम बंगाल चुनाव : हावड़ा में योगी आदित्यनाथ की रैली, उमड़े लोग

कोलकाता चुनाव : हावड़ा में योगी आदित्यनाथ की रैली, उमड़े लोग

naकोलकाता: चुनावी समर से गुजर रहे पश्चिम बंगाल में सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी कोलकाता से सटे हिंदीभाषी बहुल क्षेत्र हावड़ा पहुंचे हैं। यहां उलूबेरिया विधानसभा क्षेत्र में उनका रोड शो हो रहा है, जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

हावड़ा  में खुली जीप में सवार योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बल्कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में आम लोग भी खड़े हैं। रोड शो में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे भी गूंज रहे हैं। वाहन पर सवार योगी आदित्यनाथ विजय का प्रतीक दिखा रहे हैं और लगातार रोड शो को आगे बढ़ने का इशारा कर रहे हैं। जहां जहां से योगी आदित्यनाथ का रोड शो गुजर रहा है, वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:—  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89,129 नए मामले, 714 लोगों की मौत – Dastak Times

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button