उत्तर प्रदेशउत्तराखंडटॉप न्यूज़

UP में योगी उत्तराखंड में धामी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए : साक्षी महाराज

उत्तर प्रदेश के चुनाव ने तथाकथित किसानों को दिखाया आईना

ऋषिकेश : उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वामी साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमान दी जानी चाहिए, क्योंकि उनके चेहरे पर भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव लड़ा है, जिन्होंने उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह बात साक्षी महाराज ने शनिवार को ऋषिकेश में अपने भगवान भवन आश्रम में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चारों राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि देशभर में योगी और मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी का बुलडोजर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कारगर साबित हुआ है। इसी प्रकार मोदी के किए गए बड़े कार्यों से चारों राज्य में जनता ने देश के विकास के लिए अपना मतदान किया है। मोदी अपने नारे सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण के नारे को अंगीकृत कर मतदान कार्य करवाने में सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में आजम खान जैसे कुख्यात अपराधियों पर जेल से चुनाव लड़ने के उपरांत विजय पाने को उनकी गुंडागर्दी के लिए जनता के बीच भय का होना बताया। उन्होंने किसान आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा कि आंदोलन से प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से मिली विजय को किसान आंदोलन चला रहे तथाकथित किसानों के मुंह पर तमाचा बताया है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर से सुनील और राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज की जीत भी अपने आप में तथाकथित किसानों को आईना दिखाने के समान है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर लड़े गए चुनाव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि राज्य की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। उत्तराखंड में यह चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नाम पर रहा है। भारतीय जनता पार्टी को उन्हीं को प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए और उन्हें काम करने का मौका देकर उनकी योग्यता को साबित करना होगा।

Related Articles

Back to top button