जीवनशैलीस्वास्थ्य

पेट में कीड़े होने के इन कारणों पर कभी नहीं दिया होगा आपने ध्यान

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से आजकल लोगों में पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम देखने को मिल रही है, इन्हीं में से एक है पेट में कीड़ों का होना। पेट में कीड़े की प्रॉब्लम बच्चों और बड़ों दोनों को ही सकती है। पेट में कीड़े होने से रोगी को असहनीय पेट दर्द का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे पेट में कीड़े होने के क्या कारण होते हैं

कई बच्चों को मिट्टी खाने की आदत होती है। मिट्टी खाने से पेट में कीड़े पैदा होते हैं। कई बार हम बिना हाथ धोए भोजन का सेवन कर लेते हैं, जिससे हमारे हाथों में लगी गन्दगी पेट में चली जाती है जिससे पेट में कीड़े पैदा हो जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक काफी लोगों को नाखून खाने की आदत है। नाखून खाने से उसमे मौजूद कीटाणु शरीर के अंदर चले जाते है जिससे पेट में कीड़े पैदा हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button