उत्तर प्रदेशजीवनशैलीमनोरंजनराज्यसाहित्य

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें निक जोनास आश्रम के बच्चों को गाना सुनाया

मुंबई: बॉलीबुड और हॉलीबुड दोनों जग़ह अपना कैरियर बनाने वाली “प्रियंका चोपड़ा” बीते रोज़ अपने मंगेतर निक जोनास और पूरे परिवार के साथ मुंबई के एक अनाथ आश्रम पहुंचीं थीं| जहां पर निक जोनास के भारत से जाने से पहले वहां उन्होंने स्पेशल बच्चों के साथ कुछ बेहतरीन पलों को जिया| अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक जोनास आश्रम के बच्चों को अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाना सुना रहे हैं|

वीडियों में नज़र आ रहा है, कि निक के साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी बैठी हैं| उनके गाने का लुत्फ उठा रही हैं| खास बात यह है, कि वीडियो में निक जोनास के पिता केविन जोनास इन अनमोल लम्हों को अपने कैमरा में कैद करते भी नज़र आए हैं| आपको बता दें, कि निक और प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को नाम दे दिया है| दरअसल, निक और प्रियंका के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी| वहीं इसी बीच निक अपने माता पिता के साथ मुंबई पहुंचे और प्रियंका के घर पर दोनों का रोका मुकम्मल हुआ|
उसी रात प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक पार्टी का भी आयोजन किया जिसमें आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा से लेकर अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा और निर्देशक संजय लीला भंसाली तक ने शिरकत की|

Related Articles

Back to top button