उत्तर प्रदेशदिल्लीराजनीतिराज्यलखनऊ

यमुना को सबसे अधिक गंदा कर रही दिल्ली : शिवपाल

xzलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि दिल्ली यमुना को सबसे अधिक गंदा कर रही है। हरियाणा ने यमुना को हथिनीकुंड में रोक दिया है। इसके लिए केंद्र व हरियाणा सरकार से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यमुना में गंदे नाले नहीं गिरने देंगे। उन्होंने यह आश्वासन यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल से भेंट के दौरान दिया। साथ ही अधिकारियों को मथुरा व वृंदावन में यमुना का सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि दीपावली से पूर्व ही वह मथुरा आकर सर्वे कार्य का शुभारंभ कराएंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 15 सदस्यीय शिष्टमंडल सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मिला। इन लोगों ने कहा कि ब्रज में यमुना भक्ति व आस्था का स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि हर साल ब्रज में करीब आठ करोड़ श्रद्धालु आते हैं  लेकिन जब ये लोग यमुना में गिरते नालों को देखते हैं तो उनकी भावनाएं आहत होती हैं। यही कारण है कि यमुना के किनारे भूमिगत जल भी प्रदूषित हो चुका है। आसपास के क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। शिवपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे यमुना के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों को मथुरा व वृंदावन में यमुना का सर्वे करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दीपावली से पहले मथुरा-वृंदावन आने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव पेश कर यमुना के समानांतर नाले के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट की व्यवथा की जाएगी। यमुना के समानांतर पाइप लाइन डालकर गंदे पानी का शोधन कर इसे कृषि व अन्य उपयोग में लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button