अजब-गजब

दुबई के प्रिंस ने खाया अब तक का सबसे महंगा खाना, बिल देखकर उड़ जायेंगे होश

दुबई के एक प्रिंस ने चीन में 4,00,000 युआन (42.29 लाख रुपए) का डिनर का बिल चुकाया है। प्रिंस द्वारा चुकाए गया बिल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शंघाई स्थित रेस्तरां के मालिक सन ने प्रिंस का नाम नहीं बताया। उन्होंने बताया, ‘दुबई के एक प्रिंस ने उनके 7 चीनी दोस्तों के साथ डिनर किया था। डिनर में कुल 20 डिश मंगवाई थी। हालांकि ये बिल दुबई मानकों के हिसाब से कुछ भी नहीं है।

दुबई के प्रिंस ने खाया अब तक का सबसे महंगा खाना, बिल देखकर उड़ जायेंगे होश सबसे महंगा आइटम
इस डिनर में सबसे महंगा आइटम ‘वाइल्ड लार्ज येलो क्रोकर’ था। इसकी कीमत 116,920 युआन करीब 12 लाख 36 हजार रुपए थी। बाकि मंगाए गए खाने में 16800 युआन का क्रोकोडाइल टेल सूप, एबालोन (मोती के सीप) से बना  व्यंजन जिसकी कीमत 12800 युआन प्रति प्लेट थी।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस ने 8 लोगों के लिए ये व्यंजन मंगाया था। इस बिल में ड्राइवर के लिए खाना और सर्विस फीस भी शामिल है। जिसके बाद कुल बिल 418,245 युआन बना। लेकिन डिस्काउंट के बाद राजकुमार को 400,000 युआन चुकाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button