अन्तर्राष्ट्रीय

बड़ी खबर: अमेरिका में 200 किमी की रफ्तार से आ रहा तूफान, खाली कराए गए शहर

नई दिल्ली : अमेरिका में 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान इरमा फ्लोरिडा राज्य की ओर बढ़ रहा है। यह चार श्रेणी के तूफान में तब्दील हो गया है। हजारों भारतीय-अमेरिकियों समेत लाखों लोग तूफान के लिए तैयार हो रहे हैं।

वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार, फ्लोरिडा में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों की आबादी करीब 120,000 है जिनमें से हजारों लोग मियामी, फोर्ट लोरा डील और टेम्पा में रहते हैं जो कि तूफान के लिहाज से खतरनाक हैं।

इसी बीच, कैरिबियाई द्वीप सेंट मार्टिन से करीब 60 भारतीय नागरिकों को निकाला जा रहा है। इरमा ने इस द्वीप पर काफी तबाही मचाई है। ज्यादातर भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका का अस्थायी छोटी अवधि का ट्रांजिट वीजा है। जिन लोगों के पास ट्रांजिट वीजा नहीं है उनके लिए यहां भारतीय दूतावास विदेश मंत्रालय और होमलैंड सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर उन्हें वीजा उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। ताकि उन्हें विमान से अमेरिका भेजा जा सकें और वहां से वह स्वदेश लौट सकें।

OMG!! यहां होती है केकड़ों की बारिश, हर जगह होता है इन्हीें का राज

127 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी हवाएं

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि इस खतरनाक तूफान के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे अमेरिकी भूभाग पहुंचने की आशंका है। इससे फ्लोरिडा में बारिश हुई। इरमा के नजदीक पहुंचने के साथ ही 127 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी है। घरों को छोड़ने के आदेश के बाद लोगों के सुरक्षित स्थानों पर जाने से मियामी और टम्पा में सन्नाटा पसरा रहा।

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास ने चौबीसों घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वरिष्ठ राजनयिकों को अटलांटा में फंसे भारतीय-अमेरिकी लोगों के लिए राहत अभियानों की देखरेख के लिए वहां भेजा है।

 

Related Articles

Back to top button