राज्य

मोदी के खास हुआ करते थे ये IAS अफसर, इस अंदाज में भी आते हैं नजर

अहमदाबाद। इस IAS अधिकारी को जानते तो सभी हैं, पर शायद पहचानता कोई नहीं। यह अधिकारी हैं भाग्येश झा। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब ये उनके खास थे। वे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। बहरहाल विजय रूपाणी सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
– भाग्येश झा को एक्टिंग का भी शौक है। उन्होंने हेमचंद्राचार्य नाटक में लीड रोल अदा किया है। – हाल ही में दिल्ली की राष्ट्रीय संस्कृत संस्था द्वारा उन्हें ‘विशिष्ट संस्कृत सेवाव्रती’ का अवार्ड दिया है, जिसके साथ उन्हें एक लाख भी मिले।
– इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी के खास हुआ करते थे ये IAS अफसर, इस अंदाज में भी आते हैं नजरआईएएस से लेकर एक्टर तक का सफर
 
– झा 1991 के बेच के आईएएस अधिकारी हैं ओर 2015 में रिटायर हो गए हैं। एक कर्मचारी के रूप में उन्होंने गुजरात सरकार को पूरे 35 साल दिए हैं।
– अपना कॅरियर उन्होंने 1981 में जीएएस अधिकारी के रूप में शुरू किया था। रिटायर होने के बाद वे गुजराती साहित्य अकादमी के चेयरमैन बने।
– वे खेड़ा-वडोदरा के कलेक्टर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सूचना आयुक्त और युवा-सांस्कृतिक विभाग के सचिव के रूप में प्रशंसनीय कार्य किया।
– वे नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते थे। वे एक अच्छे कवि और वक्ता भी हैं। उन्हें गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत का काफी ज्ञान है।

Related Articles

Back to top button