अद्धयात्म

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

rashifalमेष- प्रियजनों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण भेंट संभव है। उत्साह और आनंद से समय बीतेगा। नए मित्र बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगें। दिन मंगलकारी। दुस्साहस से बचें।

वृष- प्रबन्धन महत्वपूर्ण ही नहीं है, यह जीवन में हर स्तर पर उपयोगी है। अपनों से संबंध बेहतर बने रहेंगे। खुशियां बढ़त पर रहेंगी। संसाधन जुटाने में रुचि रह सकती है। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जन संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के अच्छे संकेत आगे भी बने रह सकते हैं। तार्किकता पर जोर देंगे। वाणिज्यिक गतिविधियों को गति मिलेगी। दिन उत्साह वर्धक।

कर्क- परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। रक्त सम्बन्धियों से करीबी बढ़ेगी। वार्तालाप प्रभावी रहेगा। भ्रमण पर जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। दिन भव्यता बढ़ाने वाला।

सिंह- प्रमुख योजनाओं एवं कार्यों में तेजी लाने का समय है। यात्रा के संकेत बने हुए हैं। निवेश में जल्दबाजी से बचें। रिश्तों में विश्वास और सहयोग बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या- जिम्मेदारियों का एहसाह सही के साथ खड़े होने में सहायक होता है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिचित असहज हों। आत्मविश्वास बनाए रखें। दिन सामान्य शुभ।

तुला- आर्थिक मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। प्रशासनिक मामले पक्ष में रहेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। दिन पेशेवर ढंग से आगे बढ़ने में सहायक।

वृश्चिक- प्रबंधकीय कार्यों में सक्रियता बनाए रखने का समय है। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रखरता से प्रदर्शन संवरेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पदोन्नति संभव।

धनु- भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। अपना पक्ष मजबूती से रखें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। लक्ष्योन्मुख रहें। कम प्रयास में अधिक सफलता के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ लक्ष्यों को पाने में जुट जाएँ। शेष सभी पक्ष स्वतः संतुलित होते जाएंगे। साझा प्रयासों को बल मिलेगा। अपने सहयोगी होंगे। दिन आकस्मिक फलकारक।

कुंभ- सत्यवादिता और ईमानदारी बढ़ेगी। निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। दिन उत्तम फलकारक। विवाद और अफवाह से दूरी बनाए रखें।

मीन- पेशेवर मेहनत पर भरोसा रखें। विपक्ष की सक्रियता बनी रह सकती है। सफेदपोश ठग से सतर्क रहें। खानपान में सात्विकता पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

Related Articles

Back to top button