अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पुलिस झंडा दिवस: एसएसपी ने दी पुलिस लाइन मेरठ में दी पुलिस ध्वज को सलामी

मेरठ। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाईन में पुलिस ध्वज को सलामी दी। इसके बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया।


पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास को बताया
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास, महत्व एवं पुलिस सेवा की गौरवशाली परंपराओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।


जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया
पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों को पुलिस बल की गरिमा एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखते हुए आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button