मनोरंजन

ऐश्वर्या, संगीता नहीं इस अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे सलमान

अक्सर बॉलीवुड के दबंग खान यानी अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर कोई न कोई खबरे आती रहती हैं। हमेशा सलमान खान से पूछा जाता है कि वो कब शादी करेंगे? या शादी करेंगे भी या नहीं? लेकिन जब भी उनसे इस बारे में पूछा जात है तो वो हमेश इस बात को टाल जाते हैं। वहीं सलमान खान का हर चाहने वाला जानना चाहता है कि वो शादी कब करेंगे। हालांकि इस बारें में जब भी सलमान खान से बात की गई है उन्होंने हमेशा की तरह इसे टाल दिया है या फिर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।ऐश्वर्या, संगीता नहीं इस अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे सलमान

लेकिन कुछ दिनों पहले सलमान ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। शायद आपको मेरी बात पर यकीन भी नहीं होगा। जी हां आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान ने बताया कि, वो अभिनेत्री जूही चावला से शादी करना चाहते थे लेकिन उनके पिता की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई।

सलमान खान और जूही चावला का एक 26 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान खुद ये बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान आमिर खान, जूही चावला, रवीना टंडन, दिव्या भारती के बारे में भी बात करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान वीडियो में खुद को आमिर खान बताते हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका भी जिक्र उन्होंने किया है। सलमान ने बताया कि, जहां भी जाते हैं लोग उनके लिए नहीं बल्कि आमिर खान के लिए शोर मचाते हैं। जूही के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि, वो बहुत स्वीट हैं। मैंने उनके पिता से शादी के बारे में बात की थी।

उसके बाद सलमान मुंह बनाते हुए कहते हैं कि, जूही के पिता ने उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया। सलमान ने जूही के पिता के बारे में कहा कि, पता नहीं उन्हें क्या चाहिए।

Related Articles

Back to top button