पेपर आउट कराने वाले गैंग का फरार इनामी साल्वर मेरठ पुलिस ने दबोचा
साल्वर गैंग धनराशि लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराता था।
Meerut News: थाना सिविल लाइन पुलिस व स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने एवं सॉल्वर के माध्यम से अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने के आरोपी 20 हजारी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने
एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार ने थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी थी कि साल्वर गैंग द्वारा आपस में संगठित होकर परीक्षार्थियों से अवैध रूप से धनराशि लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने, प्रश्नपत्र हल कराने तथा परीक्षार्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने का कार्य किया जा रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियुक्त मोनू उर्फ प्रशान्त कुमार सिंह पुत्र ओमपाल सिंह/रामअवतार निवासी ग्राम खटाना थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर का नाम प्रकाश में आया। जो मुकदमा उपरोक्त में लगातार वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित
अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा पूर्व में गिरफ्तारी के दौरान अपने पिता का नाम बदलकर बताने की बात भी प्रकाश में आयी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर जनपद देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के सम्बन्ध में सीबीआई उत्तराखण्ड द्वारा जांच प्रचलित है। थाना सिविल लाइन पुलिस व स्वाट टीम नगर ने 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मोनू उर्फ प्रशान्त कुमार सिंह को दिल्ली निजामुद्दीन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



