Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैलीअजब-गजबफीचर्ड

गर्मियों में शरीर को ठंड रखता है तरबूज

लखनऊ : गर्मियों में तरबूज के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती है। तरबूज में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, सी और डी मौजूद होते हैं :-
तरबूज के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, तरबूज का जूस पीने से शरीर की इम्युनिटी पावर मजबूत हो जाती है। तासीर में ठंडा होने के कारण तरबूज दिमाग को शांत करने का काम करता है, इसके अलावा इसके सेवन से तनाव की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोजाना तरबूज का सेवन करें, ऐसा करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button