National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

जदयू से बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी निष्कासित

Jeetan Ram Manjhiपटना: बिहार में गहराते राजनीतिक संकट के बीच सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने सोमवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। जद (यू) के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने यह जानकारी दी, जो पूर्व मुख्यमंत्री व एक बार फिर पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार के करीबी समझे जाते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए मांझी को निष्कासित कर दिया।’’ नीतीश को शनिवार को एक बार फिर जद (यू) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। श्रवण ने बताया कि पार्टी ने राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को भी इस बारे में सूचित किया है कि मांझी को जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘मांझी अब जद (यू) के साथ नहीं है। यह तय है।’’ मांझी सोमवार को दिल्ली से यहां पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और इस्तीफा न देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।

Related Articles

Back to top button