अद्धयात्मज्योतिष

नहीं मिल पा रहा है पूजा का पूर्ण फल, तो घर के मंदिर में रखें ये चीजें…

हर व्यक्ति पूर्ण आस्था के साथ पूजन करता हैं और भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि घर के मंदिर का माहौल भी उचित हो और उसमें ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो सकारात्मकता का संचार करें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में शामिल कर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

लौटे में जल

घर के मंदिर में तांबे के लौटे में जल और तुलसी को मिलाकर जरूर रखें। रोजाना पूजा करने के बाद इसे घर के सभी सदस्यों को चरणामृत के तौर पर दें। साथ ही इसका खुद भी सेवन करें। इसके बाद इसे दोबारा भर घर मंदिर में रख दें।

ताजा फूल

रोजाना पूजा करने पर भगवान जी को ताजे फूल चढ़ाएं। माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं को सुंदर और सुगंधित फूल बहुत प्यारे होते हैं। इससे घर- परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि फूलों के मुरझाने के बाद इसे मंदिर से हटा दें। नहीं तो इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

चंदन

पूजा घर में चंदन आवश्य रखें। साथ ही इसे रोजाना माथे पर लगाएं। यह मन को शांति, शीतलता और साहस प्रदान करता है। साथ ही इसकी मनमोहक खुशबू से घर की नेगेटिविटी दूर होती है।

अक्षत यानी चावल

घर के मंदिर में थोड़े से चावल के दाने भी जरूर रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी दाना टूटा हुआ न हो। मान्यता है कि इससे घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। साथ ही घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

मौली और कुमकुम

घर के मंदिर में मौली और कुमकुम भी जरूर रखना चाहिए। कोई शुभ अवसर पर अपने और घर के सभी सदस्यों को मौली बांधनी चाहिए। साथ ही रोजाना पूजा के बाद कुमकुम में थोड़े चावल मिलाकर माथे पर तिलक लगाएं। इससे व्यक्ति का मनोबल और उत्साह बढ़ता है।

घंटी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में घंटी रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना पूजा और आरती के दौरान इसे जरूर बजाएं। इसकी पवित्र आवाज से पूरे घर में पॉजिटिविटी फैलती है।

A valid URL was not provided.

Related Articles

Back to top button