अजब-गजब

पिता को उपहार में फिल्म देंगी सोनाक्षी

sonakhiमुंबई (एजेंसी)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘आर…राजकुमार’ में दिखेंगी। वह कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर वह इस फिल्म को बतौर तोहफा उन्हें देंगी। बुधवार को यहां फिल्म के संगीत लांच के मौके पर सोनाक्षी ने पत्रकारों को बताया  ‘‘हर साल कुछ फिल्में प्रदर्शित होती हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि ‘आर…राजकुमार’ के रूप में उन्हें इस साल एक बड़ा धमाकेदार उपहार दूं।’’ ‘आर…राजकुमार’ छह दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस अदाकारा के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन नौ दिसंबर को होता है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर ने भी अभिनय किया है।

Related Articles

Back to top button