मनोरंजन

फ्लोरल बीचवेअर में संस्कारी अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे का हॉट अवतार

मुॅम्बई : पॉप्युलर टेलीविजन शो भाभी जी घर पे हैं में संस्कारी अंगूरी भाभी का रोल निभा रहीं ऐक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। अक्सर पारंपरिक लिबास में दिखने वाली शुभांगी रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। इस तस्वीर में शुभांगी फ्लोरल बीचवेअर में अपना बेहतरीन फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। शो में हमेशा पारंपरिक साड़ी और भारी जूलरी पहने नजर आने वाली शुभांगी का नया लुक देखकर उनके फैन्स भी हैरान है। शुभांगी अलग-अलग लुक के साथ एक्स्पेरिमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इस नई तस्वीर में उनका एक नया लुक देखने को मिला है। उन्होंने अपने संस्कारी अवतार को छोड़ते हुए एक बार फिर अपने लुक के साथ एक्स्पेरिमेंट किया है। शिवांगी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा हुआ है। शुभांगी पिछले दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने थाइलैंड गई थीं।

उन्होंने बिकनी में अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद अब तक शुभांगी को साड़ी में देखते आ रहे लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। बाद में शुभांगी ने भी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। शुभांगी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और फिलहाल अपने पति पीयूष और बेटी आशी (12) के साथ मुंबई में रह रही हैं। शुभांगी भले भाभी जी घर पे हैं शो में देसी अवतार में नजर आ रही हैं, लेकिन साल 2003 में वह मिस मध्य प्रदेश का खिताव अपने नाम कर चुकी हैं। शुभांगी ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत अपनी शादी के बाद साल 2006 में की थी। वह सबसे पहले एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में नजर आईं थीं।

Related Articles

Back to top button