BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिTOP NEWSफीचर्ड

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए एक साथ हो रहा मतदान, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भोपाल : विधानसभा की 230 सीटों के लिए मध्य प्रदेश में मतदान हो रहा है। तीन सीटों- बैहर, लांजी, परसवाड़ा पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी, वहीं शेष 227 सीटों के लिए आठ बजे से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं इस बार 65 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2907 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सीटों के लिहाज से मध्यप्रदेश को छह भागों में बांटा जा सकता है। अटेर विधानसभा क्षेत्र के पर्याय गांव में पोलिंग बूथ नंबर 109 पर अभिषेक मिश्रा व उनके चाचा उमेश मिश्रा भाजपा एजेंट का फर्जी मतदान को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसमें अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया। लहार विधानसभा के रायपुरा पोलिंग क्रमांक39, 40 पर ईवीएम मशीनें तोड़ी। तहसीलदार की गाड़ी में भी की तोड़फोड़। सूचना मिलने बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भिंड विधायक नरसिंह कुशवाहा की बेटी क्षमता भदौरिया ने बीएसपी प्रत्याशी के समर्थकों पर गोली चलाने का लगाया आरोप।ग्वालियर पूर्व विधानसभा के एबनेजर स्कूल को मॉडल बूथ बनाया गया है। यहां गेट पर ही लोगों का स्वागत किया जा रहा है। बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं।

कमलनाथ ने कहा कि जहां-जहां ईवीएम खराब हुई हो वहां रि-पोलिंग कराई जाना चाहिए। देवास के आदर्श मतदान केंद्र पर पहली बार दृषिहीन बालिकाओं ने किया अपने मत का प्रयोग। छतरपुर जिले में 105 वर्ष की सबसे उम्रदराज महिला सरजू बाई ने किया मतदान। इसके पहले निर्वाचन स्वीप से जुड़े रिटायर्ड इंजीनियर सी.बी. त्रिपाठी ने सरजू बाई के घर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया और शाल-श्रीफल, स्वीप कैप भेंटकर उनका सम्मान भी किया। भिंड जिले के लहार में ईवीएम में तोड़फोड़ की घटना, अधिकारियों के गाड़ियों को भी बनाया गया निशाना। धरमपुरी में 2 माह 12 दिन के दुधमुंहे बच्चे को लेकर मतदान करने पहुंची ज्योति बाई। टिमरनी विधानसभा से कांग्रेसी उम्मीदवार अभिजीत शाह की गाड़ी रोककर चार अज्ञात लोगों ने ग्राम जामऩया खुर्द और आर्या के बीच में उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के दाएं तरफ का कांच टूटा और अभिजीत शाह के दाएं हाथ में चोट लगी।

Related Articles

Back to top button