ज्ञान भंडार
शादी के फेर में मतदान से चूकीं दीया मिर्जा

नई दिल्ली। आगामी शनिवार को मंगेतर साहिल संघा संग परिणय सूत्र में बंधने जा रहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा ने व्यस्तताओं की वजह से बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया। दीया ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ”पहली बार मुंबई में मतदान करने का अवसर गंवा रही हूं… अगर मेरी शादी नहीं होती, तो इस दिन वोट करने से कभी नहीं चूकती।” पूर्व मिस एशिया-पैसेफिक इंटरनेशनल (2000) दीया को ‘रहना है तेरा दिल में’ और ‘परिणीता’ सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह फिल्म निर्माता भी हैं। वहीं, साहिल फिल्मकार हैं, जिन्होंने ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ फिल्म का निर्देशन किया है। एजेंसी


