उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अखिलेश ने खनन मंत्री गायत्रीप्रसाद प्रजापति को किया बर्खास्त

img_20160912115746नई दिल्ली। उप्र से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया है।

गायत्री पर अवैध खनन के आरोप लगते रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने कई बार प्रजापति की शिकायत लोकायुक्त में की थी।
लखनऊ की समाजसेवी नूतन ठाकुर बताती हैं   कभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले प्रजापति आज बेहिसाब दौलत के मालिक हैं। कहा जाता है कि उनके पास कई सौ करोड़ रुपए की संपत्ति है।
इस बात का अंदाजा उनके चुनावी हलफनामे से लगा है। साल 2002 में विधायक का चुनाव लड़ने के दौरान प्रजापति ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 91,436 रुपए बताई थी। 2012 के विधानसभा चुनाव के लिए भरे पर्चे के साथ लगे हलफनामे में गायत्री ने अपनी कुल संपत्ति 3 लाख 71 हजार 720 रुपए बताई थी।
कहा जा रहा है कि उनकी संपत्ति अब बढक़र दो लाख बाहर हजार करोड़ रुपए हो गई है। आज उनके पास कई बंगले, गाड़ी, फॉर्म हाउस सहित सैकड़ों करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इनकी लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास के बगल में सरोजनी नायडू मार्ग पर आलीशान कोठी है। इसे कोई राजनीति का मुद्दा बनाने को तैयार नहीं है।
 

 

Related Articles

Back to top button