फीचर्डराजनीति

अखिलेश हैं लोकप्रियता में सबसे आगे

akhilesh_yadav_773399615_57c52e83998f2लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूं तो सपा को और सरकार के चुनावी वर्ष को लेकर काफी व्यस्त हो गए हैं। हालांकिभाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत कई दल सपा नेतृत्व वाली सरकार पर तरह – तरह के हमले कर रहे हैं। मगर इससे अलग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता और बढ़ गई है। दरअसल हाल ही में राष्ट्रीय स्तर के समाचार चैनल इंडिया टीवी और सी वोटर द्वारा सर्वे करवाया गया।

जिसमें करीब 32.8 प्रतिशत लोगों को पसंद किया गया। इस मामले में मायावती को 28.2 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर 26 प्रतिशत लोग देख रहे हैं। हालांकि भाजपा ने सीएम केंडीडेट का खुलासा नहीं किया है।

तो दूसरी ओर कांग्रेस की मुख्यमंत्री दावेदार शीला दीक्षित 5.1 प्रतशत लोगों की पसंद बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 60.8 प्रतिशत लोगों ने 4 वर्ष में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्य पर प्रसन्नता जाहिर की है। दूसरी ओर 38 प्रतिशत लोगों ने उनके कार्य पर प्रसन्नता जाहिर नहीं की है। उत्तरप्रदेश विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल मार्च माह में समाप्त हो रहा है ऐसे में निर्वाचन जनवरी और फरवरी में आयोजित किए जाऐंगे।

Related Articles

Back to top button