ज्ञान भंडार
अगर हार्दिक पटेल को जमानत दी गई तो फिर से होगा माहौल खराब: क्राइम ब्रांच


हमदाबाद। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल की जमानत याचिका का क्राइम ब्रांच ने विरोध किया है। शहर सत्र न्यायालय में गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने हार्दिक की याचिका के विरोध में हलफनामा पेश करते हुए कहा, यदि हार्दिक को जमानत दी गई तो वह फिर से अपनी गतिविधियां आरंभ कर सकता है। इस कारण माहौल फिर से खराब होगा। आरोपी के खिलाफ राजद्रोह जैसे गंभीर आरोप हैं।