ज्ञान भंडार

अचानक से किसी व्यक्ति के शरीर पर गिर जाए छिपकली तो …

हम सभी के साथ कई बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर पर कोई ना कोई कीड़ा-मकौड़ा गिर जाता है। पर क्या आपको पता है कि इन कीड़े-मकौड़ों के गिरने से आपकी किस्मत बदलती है। हमारे जीवन में चल रहे ग्रह-नक्षत्र की चाल भी बदल जाती है। ये सारी चीजें हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं। बल्कि इसका जिक्र हिंदू शास्त्रों में किया गया है। शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से आने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है। इनमें छिपकली के शरीर पर गिरने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। छिपकली आपके शरीर के किस अंग पर गिरी है उसके अनुसार उसका शुभ और अशुभ फल होता है।

शकुनशास्त्र के अनुसार छिपकली का स्त्री और पुरूषों के अलग अलग अंगों पर गिरने का फल भिन्न होता है। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे अंग फड़कने का फल स्त्री पुरूषों में अलग-अलग होता है। स्त्री का बायां अंग फड़कना शुभ होता है ठीक उसी प्रकार स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली गिरना शुभ और दाएं अंग पर गिरना अशुभ होता है। पुरूषों में यह ठीक उलटा होता है। तो आइये अब देखें किस अंग पर छिपकली गिरने का क्या फल होता है।

छिपकली अगर किसी पुरूष के माथे पर दायीं ओर गिरती है तो निकट भविष्य में संपत्ति मिलने वाली है ऐसा माना जाता है। अगर स्त्री के माथे पर बायीं ओर छिपकली गिरे उन्हें भी लाभ होता है। छिपकली का दाएं कान पर गिरना लाभ का सूचक है इससे आभूषण की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर छिपकली के गिरने से उम्र बढ़ना माना जाता है।

माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के दांए दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। जबकि दाएं पैर पर या एड़ी पर छिपकली गिरने से यात्रा होती है, यात्रा लाभप्रद रहती है लेकिन बाएं पैर पर गिरने आर्थिक नुकसान होता है।

ऐसा बड़े ही संयोग से होता है लेकिन अगर किसी की नाभि पर छिपकली गिर जाए तो बड़ा ही शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है। अगर किसी व्यक्ति के कमर के बीच में छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

अगर किसी व्यक्ति के दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो यह माना जाता है कि उसे धन का लाभ मिलने वाला है। लेकिन बायीं ओर छिपकली का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है, इससे धन की हानि होती है।

अगर किसी व्यक्ति की नाक पर छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आपका भाग्य जगने वाला है। जीवन में तरक्की की ओर बढ़ेंगे। किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि उसका मान-सम्मान और यश बढ़ने वाला है। अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो यह माना जाता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ी है। बीमार व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरना अच्छा शकुन माना जाता है। ऐसे में कोई खुशी मिलती है। कंठ पर छिपकली गिरने से व्यक्ति शत्रु मुक्त होता है यानी उनके विरोधियों का नाश होता है।

Related Articles

Back to top button