स्वास्थ्य

अजीब लाइलाज बीमारी, बच्चा धीरे-धीरे बनता जा रहा है पत्थर

एजेंसी/ phpThumb_generated_thumbnail (4)यूरोपीय देश कोलारेडो में रहने वाला मात्र 10 साल का बच्चा जेडेन रॉजर एक दुर्लभ बीमारी से गुजर रहा है। उसकी त्वचा धीरे-धीरे कड़ी होती जा रही है। इससे उसका शरीर पत्थर का बनता जा रहा है। इस बीमारी ने जेडेन की चेहरे से मुस्कान छीन ली है। इस दुर्लभ बीमारी के अब तक कुल 41 मामले ही दर्ज किए गए हैं। तीन साल पहले उसके माता-पिता ने उसकी त्वचा में कुछ निशान देखे थे, जो कड़े हो रहे थे। अब ये निशान पूरे शरीर में फैल रहे हैं।

जेडेन को कई डॉक्टरों को दिखाया गया है, जो उसकी बीमारी का इलाज तलाश कर रहे हैं। डॉक्टर उसे कीमोथैरेपी की दवा दे रहे हैं, जिससे उसकी बीमारी के बढऩे की दर में कमी आई है।  कोलाराडो के चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में डॉक्टर एलिजाबेथ स्वानसन ने बताया कि वह मेडिकल लाइब्रेरी में पढ़कर इस बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश कर रही हैं।

चलना फिरना मुश्किल

जेडेन के पिता टिम रोजर्स ने बताया कि उसे लगता है कि उसे किसी कठोर सतह पर बांधा जा रहा है। उसके शरीर में पडऩे वाले निशान पैरों, पीठ और गर्दन सहित पूरे शरीर में फैल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button