जीवनशैलीस्वास्थ्य

अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ

क्या आपने कभी ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया है? इस फल को पिताया के नाम से भी जाना जाता है। यह फल नाम से और देखने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह होता बहुत ही स्वादिष्ट है। इसे सबसे पहले मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में उगाया गया था, लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है। इस फल के सेवन से होने वाले लाभों के कारण ही इसे ‘सुपरफूड’ भी कहा जाता है।

दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा यह विटामिन से लेकर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और सोडियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में…स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल में विटामिन-सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में अन्य एंटीऑक्सीडेंट के कार्यों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाने में भी लाभकारी होता है।

अगर आप अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं, तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल इन बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह फल फाइबर से भरपूर होता है और इसमें पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इस फल का सेवन कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है। ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर पाया गया है और खासकर वैसे लोगों के लिए, जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित होते हैं। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको ड्रैगन फ्रूट का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मसूड़े और दांत भी मजबूत होते हैं। इसके अलावा यह फल आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद को रोकने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button