जीवनशैली

अपनी ‘आई ब्रो’ को काला और घना बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

लड़कियों की काली कजरारी आँखें बहुत नशीली होती है इनके नशे में हर कोई डूब ही जाता है। और काली घनी भौंह चार चाँद लगाने का काम करती है। इन्हें अक्सर सेट करवाने के लिए पार्लर जाती हैं और इससे अपने चेहरे को सुंदर बनाती हैं। लेकिन जिनके भौंह पतले या भौंह के बाल न के बराबर होते हैं उन्हें भौंह को घना और काला करने के लिए काजल के पेन्सिल का सहारा लेना पड़ता है।

अपनाएं ये घरेलू टिप्स:

# प्याज़ में सल्फर प्रचुर मात्रा में होता है, जो प्रयुक्त किए हुए जगह के रक्त के संचालन को उन्नत करने में मदद करता है। ताजा प्याज़ का रस भौंह पर लगाने से नए बाल उगते हैं।

# नारियल का तेल ही एक ऐसा तेल है जो बालों को उगने में मदद करता है। भौंह पर नारियल का तेल रात को लगाकर सोने से भौंह घने तो होते ही हैं साथ ही उन्हें सही आकार भी मिलता है।

# ऐलो वेरा का रस भौंहो को सिर्फ घना ही नहीं करता है बल्कि काला भी बनाता है। यह बालों के फालिकल को सुदृढ़ता प्रदान करने में सहायता करता है। रात को भौंहो को ऐलो वेरा का रस लगायें और अगले दिन धो लें।

# नींबू का रस भी भौंहो को सुंदरता प्रदान करने में सहायता करता है। यह क्षति के कारण को भी ठीक करने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button