स्वास्थ्य

अपनी उम्र के हिसाब से जानिए कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर, इस उम्र में बढ़ जाता है ज्यादा खतरा

आज की बात करें तो आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हुआ करते हैं। किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर या तो लो होता है या फिर काफी हाई। जब हमारे शरीर में रक्त संचार काफी धीमा होने लगता है तो ऐसे में हमें चक्कर आने शुरू हो जाते हैं और कभी-कभी बेहोशी जैसे हालातों का भी सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि हर एक व्यक्ति को हमेशा अपने ब्लड प्रेशर के ऊपर ध्यान रखना चाहिए। परंतु ज्यादातर लोगों को तो यह बात भी मालूम नही हुआ करती है कि कितना ब्लड प्रेशर नार्मल होता है। इसलिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आपकी उम्र के अनुसार आपके ब्लड प्रेशर लेवल के बारे में बताने वाले हैं।

अपनी उम्र के हिसाब से जानिए कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर, इस उम्र में बढ़ जाता है ज्यादा खतराबच्चों में

छोटे बच्चे की बात करें तो छोटे बच्चे के ब्लड प्रेशर में हमेशा बदलाव आता रहता है क्योंकि जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं वैसे वैसे उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ता चला जाता है।

15 से 24 साल तक

15 से 18 साल की उम्र के पुरुषों की बात करें तो उनकी ब्लड प्रेशर 117-77 mmhg होना चाहिए और अगर बात महिलाओं की करें तो महिलाओं के 120-85 mmhg तक होनी चाहिए। अगर बात 19 से 24 साल की उम्र के लोगों की करें तो पुरुषों के मामले में उनका ब्लड प्रेशर 120-79 mmhg और महिलाओं के मामले में 120-79 mmhg होना चाहिए।

25 से 29 साल तक

25 से 29 साल तक के पुरुष और महिलाओं की ब्लड प्रेशर 120-80 mmhg तक होनी चाहिए।

30से  39 साल  तक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों की उम्र 30 से 39 साल की होती है उन लोगों के अंदर ही ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे अधिक देखी जाती है। इसलिए इस उम्र के लोगों को हमेशा अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखना चाहिए। अगर बात पुरुषों की करें तो इस उम्र के पुरुषों का नार्मल ब्लड प्रेशर 122-81 mmhg और महिलाओं का 130-82 mmhg तक होना चाहिए।

40 से 49 साल तक

जिस किसी व्यक्ति की उम्र 40 साल से 45 साल तक होती हैं उन लोगों के लिए सामान्य ब्लड प्रेशर 125-83 mmhg होनी चाहिए। वही 46 से 49 साल तक के पुरुषों का ब्लड प्रेशर 126-84 mmhg और महिलाओं का ब्लड प्रेशर 127-84 mmhg तक होना चाहिए।

50 से 55 साल तक

जिन लोगों के ऊपर 50 से 55 साल हुआ करती है उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि इन लोगों को अपने ब्लड प्रेशर का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। 50 से 55 साल की उम्र में पुरुषों का सामान्य ब्लड प्रेशर 128-85 mmhg और महिलाओं का 129-85 mmhg तक होनी चाहिए।

56 से 59 साल तक

56 से 59 साल की उम्र के पुरुषों के लिए सामान्य ब्लड प्रेशर 131-37 mmhg और महिलाओं का 130-86 mmhg तक होना चाहिए।

60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए

60 साल की उम्र से अधिक के पुरुषों का सामान्य ब्लड प्रेशर 135-88 mmhg और महिलाओं का 134-84 mmhg तक होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button