अजब-गजब

अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाकर रखते है यहां के मर्द, वजह जानकर चकरा जायेगा आपका सर

सजना-सँवरना महिलाओं की पहली पसंद होती हैं और हर महिला खुद को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं। यहाँ तक कि एक पुरुष भी यही चाहता है कि उसे एक सुन्दर लड़की मिले। लेकिन एक जगह ऐसी हैं जहां के पति अपनी खूबसूरत पत्नी को बदसूरत बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं और इसमें वह टैटू का सहारा लेते हैं। लेकिन ये पति ऐसा क्यों करते हैं और क्या है इसके पीछे का कारण। आइये हम बताते हैं। 

जानकर होगी हैरानी, अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाकर रखते है यहां के मर्दआपको ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये सच है। म्यांमार में रहने वाली चिन और मुन ट्राइब ऐसी है जहां पुरुष अपनी पत्नियों को कुरूप बनाकर रखते हैं। इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ते।

इस जनजाति के पुरुष अपनी पत्नियों के चेहरे पर भद्दे टैटू बनवाकर रखते हैं। ये टैटू सूअर और गाय की चर्बी के बने होते हैं जिससे उनसे घृणा और बढ़ जाती है। साथ ही ये टैटू किसी रंग से नहीं बल्कि जंगली पौधों से बनाए जाते हैं। इनसे संक्रमण का खतरा भी रहता है। टैटू बनवाने के बाद भी इनसे खून रिसता है।

इन जातियों में आखिर ये परंपरा क्यों चली आ रही हैं इसके पीछे असुरक्षा को कारण माना गया है। म्यांमार में बरसों पहले राजशाही थी और निर्दयी राजा अपने क्षेत्र की सुंदर महिलाओं पर गंदी नजर रखते थे।

शारीरिक शोषण के अलावा उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में रखा जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए जनजाति के लोगों ने अपनी महिलाओं का सौंदर्य ही बिगाडऩा शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button