जीवनशैली

अपने चेहरे से पिम्पल्स को हटाने के लिए करे कपूर का इस्तेमाल…

लड़कियों का सुन्दर दिखना सपना होता है। आजकल कपूर हर घर में मिलता है। ये पूजा-पाठ का जरूरी हिस्सा होता है। इसे अधिकतर पूजा पाठ में ही काम आता है लेकिन आपको बता देते हैं कि इसे आप अपनी खूबसूरती के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर के इस्तेमाल से आप झड़ते बालों के साथ ही पिंपल की परेशानी और ऐसी कई परेशानियों से राहत पा सकती हैं।

फायदेमंद है कपूर:

# कपूर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी आपको पिंपल और इससे होने वाली जलन और सूजन से राहत दिलाता है। इसके लिए कपूर को गुलाबजल में मिलाकर प्रभावित एरिया पर लगाएं।

# अगर आपको फटी एड़ियों की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह साफ करके कपूर और बादाम तेल मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें।

# कपूर आपके बालों को मजबूती देकर इनके झड़ने की परेशानी से बचाता है। ये बालों में चमक भी लाता है। हफ्ते में दो बार सोने से पहले कपूर और नारियल तेल लगाकर सिर की मालिश करें. सुबह इसे धो लें।

# अगर आपका चेहरा भी बेजान नजर आता है, तो इसकी खोई चमक लौटाने के लिए आप कपूर की मदद लें। कुछ दिनों तक हर रोज सोने से पहले कच्चे दूध में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button